फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, बीच पर मृत मिली आइरिश युवती का हुआ था रेप

Fri, 17 Mar 2017 02:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
गोवा में बीच पर मिली विदेशी लड़की की लाश
विज्ञापन
गोवा के काणकोण बीच पर मृत मिली आइरिश महिला की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला की हत्या से पहले उसका रेप किया गया था। बोमबोलिम के गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल ने ये रिपोर्ट जारी की है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक रेप के बाद महिला का गला घोंट कर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


इस आरोप में सात दिन पुलिस हिरासत में रहने वाले आरोपी विकत भगत के ऊपर अब रेप, हत्या, सबूत मिटाने के आरोप भी लग गए हैं। उसके खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक ही शख्स शामिल है और यह कोई गैंगरेप नहीं है। हालांकि, भगत के बाकी चार दोस्तों को आईपीसी की धारा 41 के तहत गिरफ्तार किया गया था।
Trending Videos
विज्ञापन

बियर की फूटी बोतल से लाश का चेहरा बिगाड़ा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक विदेशी महिला के सिर पर छह चोटों के निशान मिले हैं। इतना ही नहीं हैवान ने लाश की पहचान छुपाने के लिए उसके चेहरे पर फूटी हुई बियर की बोतल से कई वार किए। बता दें कि  बुधवार को महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया था।

पकड़ में आए आरोपी ने इस बात को कबूल लिया था कि उसने ही महिला का कत्ल किया था। इस सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर विदेश लड़की स्कारलेट के हत्याकांड को हरा कर दिया है।

बताते चलें कि फरवरी 2008 में स्कारलेट की शव संदिग्ध हालत में नॉर्थ गोवा के अंजुना बीच पर मिला था। दरअसल, स्कारलेट की जिस दिन मौत हुई उस दौरान वह 15 साल की थी और वह वेलेनटाइन डे पर अपने परिवार के साथ मौजूद थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें