सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। इसके बाद थाने पहुंची आरोपी की पत्नी के समझाने और आंखों में आंसू देखकर युवती ने समझौता कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-15 में रहने वाली युवती की तीन साल पहले सेक्टर-25 निवासी एक युवक से मुलाकात हुई। मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। आरोप है कि युवक पिछले तीन साल से शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म कर रहा था। 5 दिन पहले युवती को युवक के शादीशुदा होने के बारे में पता चला।
युवती ने जब युवक से इस बारे में पूछने की कोशिश की तो उसने फोन नहीं उठाया। युवती ने सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। इसी बीच युवक की पत्नी परिवार के साथ थाने पहुंच गई। उसने युवती को काफी समझाया, जिसके बाद युवती ने शिकायत वापस ले ली।
किशोरी से छेड़छाड़ में युवक गिरफ्तार
- फोटो : डेमो फोटो
सेक्टर-22 स्थित चौड़ा गांव में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली किशोरी को क्लीनिक पर बुलाकर छेड़खानी की। घटना 14 मार्च की है। किशोरी के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी सचिन चौहान को पकड़ लिया।
लड़की के परिजनों की शिकायत पर सेक्टर-24 पुलिस ने चौड़ा निवासी सचिन को गिरफ्तार कर लिया। वहीं ममूरा में मंगलवार रात छोटे भाई से मारपीट का विरोध करने पर एक युवती से छेड़छाड़ की गई।
युवती ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। युवती ने आरोपी फिरोज, रूपक, सद्दाम, गुल्लु, देव और राजा के खिलाफ फेस-3 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।