ITI के छात्र ने रात में खाना खाया और फिर अपने कमरे में सोने चला। सुबह में उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जांच में ऐसी वजह सामने आई है कि पुलिस भी हैरान है। जानिए क्या थी वजह...
घटना उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की है। बरखेड़ा कस्बा के रहने वाले आईटीआई के छात्र 24 वर्षीय मनोज कुमार उर्फ महेश ने मंगलवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह सात बजे घर पर दूसरी मंजिल पर बने कमरे में उसका शव फंदे पर लटका मिला।
पढ़ें:- भतीजे को बुआ से हुआ Love, प्रेग्नेंट हुई तो ज़हर देकर मार डाला
मनोज कुमार पीलीभीत में आईटीआई कॉलेज में पढ़ाई करता था। इसके अलावा कस्बे में अपने बहनोई राम की मोबाइल शॉप पर बैठा करता था। मंगलवार रात आठ बजे के बाद खाना खाकर वह दूसरे मंजिल पर अपने कमरे में सोने चला गया। दूसरे दिन बुधवार सुबह सात बजे परिवार वाले उसको जगाने के लिए पहुंचे।
कमरा भीतर से बंद था, कई बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब न मिलने पर परिवार में चीख पुकार मच गई। परिवार वालों ने धक्का देकर किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला, तो रस्सी से बने फंदे पर छात्र का शव कुंडे से लटकता मिला।