फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने जब प्रेमिका से पूछी ब्रेकअप की वजह, तो मिला हैरान करने वाला जवाब

Wed, 27 Dec 2017 10:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
पुलिस ने प्रेमी को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोचिंग सेंटर के बाहर एक प्रेमी ने जब अपनी प्रेमिका से बेवफाई की वजह पूछी तो हैरान करने वाला जवाब आया।  इस पर युवक ने अपनी प्रेमिका की पिटाई कर दी बाद में वहां मौजूद लोगों ने युवक की धुनाई कर दी। जानें पूरा मामला। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की है। गोला गोकर्णनाथ इलाके में खुटार मार्ग पर एक कोचिंग सेंटर पर काम करने वाली एक युवती से उसका प्रेमी अपने दोस्त के साथ ब्रेकअप की वजह जानने पहुंचा। कोचिंग सेंटर में प्रेमी और प्रेमिका के बीच तकरार होते देख कोचिंग संचालक ने आपत्ति जताई, तो कहासुनी होने लगी। 

पढ़ें:- साध्वी ने खोली 'रेपिस्ट' बाबा की करतूतें, बदलते रहे आश्रम और लुटती रही आबरू

बात बढ़ने पर प्रेमी, प्रेमिका और कोचिंग संचालक के बीच मारपीट शुरू हो गई। शोर शराबा सुन आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने प्रेमी और उसके दोस्त की जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस गिरफ्त में आए प्रेमी ने बताया कि उसका युवती से स्कूल समय से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह आगरा में बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र है। इधर, करीब डेढ़ वर्ष से युवती ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया था। 
विज्ञापन

doctor arrested
प्रेम में अचानक आए ब्रेकअप की वजह जानने के लिए वह मंगलवार की शाम अपने साथी के साथ उसके कोचिंग सेंटर पर पहुंच गया। वह अपनी प्रेमिका से बातचीत कर ही रहा था कि तभी कोचिंग संचालक ने विरोध कर हाथापाई शुरू कर दी। 

पढ़ें:- दिल्ली में मॉडल के साथ गैंगरेप, दो गिरफ्तार

इतने में लोग शोरगुल सुन भीड़ एकत्र हो गई, जिसमें लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। लोगों ने मामला बढ़ता देख यूपी 100 पर फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर चली गई। मौका पाकर युवती भी वहां से खिसक गई। 

गोला कोतवाली के प्रभारी संजय त्यागी ने कहा कि किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर मामले की तहकीकात कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें