फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद के युवा से ISIS ने खुफिया जानकारी मांगी, 5,000 डॉलर की दी पेशकश

Sun, 01 Jul 2018 03:08 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्लामिक स्टेट ने इलाहाबाद के एक युवक को खुद के साथ काम करने का लालच दिया है। उसने युवक से कहा कि यदि वह भारतीय खूफिया एजेंसियों की जानकारी उन्हें देगा तो वह बदले में उसे प्रति माह 5,000 डॉलर देंगे। इस बात की जानकारी उसने पुलिस को दी। उसने कहा कि उसे एक अज्ञात व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। उस ग्रुप की प्रोफाइल फोटो पर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का लोगो लगा था।

विज्ञापन


शहर के एसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। आगे की जांच साइबर क्राइम सेल करेगा। उन्होंने कहा कि इस बात की जांच भी की जाएगी कि शहर में किसी और युवक को आतंकी संगठन की ओर से ऐसे कोई प्रस्ताव आए हैं। धूमनगंज पुलिस स्टेशन के वरिष्ट सब इंस्पेक्टर शैलेश सिंह का कहना है कि जिस युवक ने मामले की शिकायत दर्ज करवाई है वह मुंदेरा का निवासी है और मुंबई में काम करता है।

जानकारी के मुताबिक जब वह शुक्रवार शाम ऑनलाइन फिल्म देख रहा था तो उसी दौरान उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। जैसे ही उसने उस ग्रुप की प्रोफाइल फोटो पर आईएसआईएस का लोगों ने देखा तो वह घबरा गया और उसने ग्रुप छोड़ दिया। बाद में कनाडा स्थित किसी ग्रुप एडमिन ने उसे दोबारा ग्रुप में जोड़ लिया।
विज्ञापन


उसने उसे अंग्रजी में एक मेसेज भेजकर धमकाया और कहा कि वह आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के लिए काम करे। मेसेज में एडमिन ने यह भी कहा कि यदि वह भारतीय खूफिया एजेंसियों की जानकारी उन्हें देगा तो बदले में उसे प्रति माह 5,000 डॉलर दिए जाएंगे। इसके बाद उसने अपना फोन बंद कर दिया और मामले की सूचना अपने परिवार को दी। सब इंस्पेक्टर शैलेश सिंह ने आगे बताया कि एटीएस अधिकारियों को मामले के बारे में बताया गया और आगे की जांच के लिए युवक का फोन ऑन करवाया गया।

गौरतलब है कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट बीते कुछ समय से भारतीय युवाओं को लुभाने की कोशिश कर रहा है। खास तौर पर दक्षिण भारत के युवाओं को। साल 2015 में भी केरल के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया था जो इस संगठन से जुड़े थे। इसके कुछ समय बाद सितंबर 2015 में भी दो अन्य युवकों की गिरफ्तारी हुई थी। जांच में पाया गया था कि वह भी इस आतंकी संगठन से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें