बेटे को क्या पता था कि अगर उसने अपना धर्म बदल लिया तो उसका परिवार उसे इसकी खौफनाक सजा देगा। जानिए इस्लाम धर्म कबूलने वाले शख्स के साथ उसके परिवार ने क्या किया ?...
घटना उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर की है। एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। इसके बाद उसके परिवार ने उससे नाता तोड़ लिया है। कपिलवस्तु के अलीगढ़वा के रहने वाले रामधनी उर्फ अब्दुल रहमान के पिता अवधराम ने डीएम और एसपी को एक पत्र भेजा है। इस पत्र में उसके अपने बेटे से नाता तोड़ने का जिक्र किया है।
पढ़ें:- हिंदू दंपति ने किया धर्म परिवर्तन, समाज के ठेकेदारों ने उनके साथ कर दिया ये कांड
अवधराम का कहना है कि बेटे ने अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन किया है। परिवार का इससे कोई लेना देना नहीं है। अब परिवार का भी उससे कोई वास्ता नहीं है।
आपको बता दें कि कपिलवस्तु कोतवाली इलाके के अलीगढ़वा के रहने वाले रामधनी ने धर्म परिवर्तन कर खुद को अब्दुल रहमान और पत्नी गुड़िया को आयशा का नाम दे दिया था। इस्लाम में आस्था बताते हुए उसने धर्म परिवर्तन किया था।