फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल ब्रेक: बिहार में 30 से ज्यादा कैदी जेल तोड़कर भागे, 12 वापस लौटे

Mon, 25 Sep 2017 05:31 PM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में 30 से ज्यादा कैदियों द्वारा जेल तोड़कर भागने का मामला सामने आया है। इन कैदियों पर हत्या, रेप, डकैती और चोरी जैसे गंभीर आरोप हैं। बताया जा रहा है कि पहले कैदियों ने मजबूत लोहे की ग्रिल को तोड़ा और फिर खिड़की को तोड़कर भाग गए। घटना बिहार के मुंगेर जिले बाल सुधार गृह की है। 
विज्ञापन


एनडीटीवी की खबर के अनुसार भागे गए ज्यादातर कैदियों में नाबालिग शामिल हैं। हालांकि 86 में से 34 कैदी जेल से भागे थे, मगर कुछ ही घंटे में 12 वापस आ गए। मुंगेर एसपी आशीष भारती ने बताया कि कैदियों ने रविवार देर रात इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा कि जिस जेल से कैदी भागे हैं, वहां सुरक्षा-व्यवस्था सही नहीं है। जिससे कैदी भागने में सफल हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें