केरल में पादरी के नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में पांच नन समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने मामले में तथ्यों को छुपाया।
मामले की जांच कर रहे पेरावूर सर्किल इंचार्ज ने कहा कि कुथुपरम्बा के एक निजी अस्पताल के प्रभारी समेत पांच ननों और दो अन्य आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं, पोस्को एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस अस्पताल में 16 साल की एक लड़की ने 17 फरवरी को एक बच्चे को जन्म दिया। वायनाड जिले की बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष और एक सदस्य के खिलाफ तथ्य छुपाने के मामले में राज्य के बाल अधिकार संरक्षण आयोग और कन्नूर पुलिस को भी एक रिपोर्ट सौंपी गई है।