फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः बिहार के गया जिले में पति-बच्ची को बांधकर पत्नी से किया सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 14 Jun 2018 05:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार से एक के बाद एक महिलाओं के साथ होने वाली शर्मनाक घटनाएं सामने आ रही हैं। बिहार के गया के गुरारू जिले में  कुछ असामाजिक तत्वों ने पति को पेड़ से बांधकर पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं दंपति की छोटी बच्ची के साथ भी छेड़खानी की। बिहार में बढ़ते अपराध और महिलाओं के साथ हो रही बलात्कार की घटना पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एकबार फिर नीतीश कुमार प्रशासन पर सवालिया निशान लगाया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि नीतीश जी ने भाजपाइयों से मिल यहां के कानून व्यवस्था को कब्र में दफना दिया है। 
विज्ञापन


तेजस्वी ने ट्वीट किया है कि गया के गुरारू में वहशी बलात्कारियों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए डॉक्टर को पेड़ से बांधकर उनके सामने ही पत्नी और बेटी के साथ गैंगरेप कर उन्हें चिलचिलाती धूप में खेत में फेंक दिया है।  

स्थानीय मीडिया के अनुसार, गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र में गुरारू-अहियापुर राज्यमार्ग 69 से जुड़ी एक सड़क पर बुधवार की देर रात एक व्यक्ति गुरारू बाजार से मोटरसाईकिल से अपनी पत्नी और बेटी के साथ गांव जा रहे थे। इस दौरान करीब एक दर्जन लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और उनलोगों ने पति और उसकी बेटी का हाथ-पैर बांध कर बंधक बना लिया। जबकि पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं इस दौरान हवसियों ने मासूम बच्ची के साथ भी छेड़खानी की। 
विज्ञापन


चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना रात नौ  बजे के करीब घटी।  इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन लगातार छापेमारी कर रही है। एसएसपी राजीन मिश्रा, टिकारी डीएसपी नागेन्द्र सिंह, शेरघाटी डीएसपी मनीष कुमार सिन्हा और एसपी अभियान ने रात भर गुरारू थाना में कैम्प कर दोषियों को पकड़ने के लिए जगह- जगह छापामारी की। यही नहीं पुलिस ने छापेमारी के दौरान कई लोगों को हिरासत में भी लिया।  बताया जा रहा है कि अपराधियों ने इस घटना से पहले दो राहगीरों को भी बांध कर रखा था। पुलिस ने उन राहगीरों की भी शिनाख्त कर उनसे पूछताछ कर रही है।  
विज्ञापन







 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें