पैसों की लालच में इंसान कितना गिर सकता है यह घटना इस बात का सबूत है। गुजरात के अहमदाबाद में एक शख्स ने अपने भाई का बीमाधन पाने के लिए उसकी करंट लगाकर हत्या कर दी। खेड़ा पुलिस ने शख्स की हत्या और बीमा कंपनी से धन उगाहने की जालसाजी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, आरोपी ने करीब छह महीने पहले टीबी से पीड़ित अपने भाई का तीन करीब करोड़ रुपए (2.91 करोड़) का बीमा कराया और फिर करंट लगाकर हत्या कर दी। मामला पुलिस में पहुंचा तो आरोपी भाई के परिजनों ने पुलिस को बताया कि करंट लगने से शख्स की मौत हुई। उन्होंने मांग की बीमा कंपनी को बीमा की गई राशि का भुगतान करना चाहिए।
इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम कराया तो सारी साजिश सामने आ गई। पोस्टमार्टम में डॉक्टरों ने बताया कि शख्स की स्वभाविक रूप से करंट लगने से नहीं हुई बल्कि उसे करंट लगाकर मारा गया है।