फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार भाई का कराया तीन करोड़ का बीमा, फिर करंट लगाकर मारा

Fri, 22 Apr 2016 03:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
डेमो फोटो
विज्ञापन
पैसों की लालच में इंसान कितना गिर सकता है यह घटना इस बात का सबूत है। गुजरात के अहमदाबाद में एक शख्स ने अपने भाई का बीमाधन पाने के लिए उसकी करंट लगाकर हत्या कर दी। खेड़ा पुलिस ने शख्स की हत्या और बीमा कंपनी से धन उगाहने की जालसाजी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, आरोपी ने करीब छह महीने पहले टीबी से पीड़ित अपने भाई का तीन करीब करोड़ रुपए (2.91 करोड़) का बीमा कराया और फिर करंट लगाकर हत्या कर दी। मामला पुलिस में पहुंचा तो आरोपी भाई के परिजनों ने पुलिस को बताया कि करंट लगने से शख्स की मौत हुई। उन्होंने मांग की ‌बीमा कंपनी को बीमा की गई राशि का भुगतान करना चाहिए।

इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम कराया तो सारी साज‌िश सामने आ गई। पोस्टमार्टम में डॉक्टरों ने बताया कि शख्स की स्वभाविक रूप से करंट लगने से नहीं हुई बल्कि उसे करंट लगाकर मारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमा के 15 लाख रुपए मिल चुके हैं

पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर पहले मामला दुर्घना से मौत का दर्ज किया गया था लेकिन जब पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में पीड़ित की जानबूजकर हत्या करने की बात सामने आई तब धोखाधड़ी और हत्या का मामला दर्ज किया गया।

बीमा के दौरान जैसा कि तय हुआ था कंपनी ने दुर्घटना से मौत मानकर 15 लाख रुपए भी अदा कर दिए थे। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी भाई ने भारत जाला का बीमा सात कंपनियों से कराया था जिसका कुछ दुर्घटना कवर करीब तीन करोड़ रुपए था।

भरत जाला की जब स्थिति खराब हो गई और वह खाना खाना बंद कर दिया तो उसके भाई ने अपने एक साथी के साथ मिलकर करंट लगाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भाई को तो गिरफ्तार कर लिया है लेकिन उसका दोस्त अभी भी गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस को आशंका है कि कुछ साल पहले दूसरे गांव में भी ऐसी ही जालसाजी सामने आई थी जिसमें इन्हीं लोगों की साजिश हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें