हैदराबाद पुलिस ने करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े के आरोप में एक ज्वैलरी कारोबारी को गिरफ्तार किया है। कारोबारी पर अपने काले धन को सफेद करने का आरोप है। सूत्रों के अनुसार कारोबारी ने अग्रिम भुगतान की फर्जी रसीद की मदद से बैंकों में अपना 98 करोड़ रुपये जमा करवाए।
बताया जा रहा है कि कारोबारी ने ज्वैलरी के व्यापार की मदद से करोड़ों रुपये इकट्ठ किए हुए थे लेकिन, नोटबंदी के लागू होने की वजह से उसका ये काला धन बेकार जा रहा था। इस बीच उसने अपने पैसे को नए नोटों में बदलने के लिए कई गैर-कानूनी कोशिशे की।
कारोबारी ने जालसाजी का तरीका अपनाया और अग्रिम भुगतान की रसीदों में फर्जीवाड़ा करने का तरीका निजात किया। उसने अग्रिम भुगतान की कुछ फर्जी रसीदें तैयार की और पैसे बैंकों में जमा करवाने लगा। लेकिन, शक के घेरे में आने के बाद आरोपी कानून के शिकंजे से बच न सका और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।