फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्रदराज लोगों से करवाते थे नाबालिग युवतियों की शादी, मुख्य काजी समेत 3 विदेशी पकड़े

Tue, 26 Sep 2017 05:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: विकास कुमार
विज्ञापन
डीसीपी वी. सत्यनारायण - फोटो : ANI
विज्ञापन
हैदराबाद पुलिस ने सोमवार रात को हैदराबाद के मुख्य काजी अली अब्दुल्ला रिफाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस काजी को बाल विवाह के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक काजी रिफाई ने दुनियाभर में हैदराबाद की नाबालिग लड़कियों की शादी उम्रदराज लोगों से करवाने का धंधा चलाया करता था।  
विज्ञापन


हैदराबाद साउथ जोन के डीसीपी वी. सत्यनारायण ने इस केस की जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें काजी के पास से कई अहम कागजात मिले हैं। साथ ही उन्होंने काजी के अलावा इस मैरिज रेकैट से जुड़े तीन विदेशी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए ये तीनों विदेशी ओमान के शेख हैं। 
  Hyderabad marriage racket case: Arrested a 'Qazi' last night, seized lot of documents and permission letters- DCP South V Satyanarayana pic.twitter.com/xZsdqin6pU — ANI (@ANI) September 26, 2017  
विज्ञापन
Hyd marriage racket case: Deporting 2 persons as there is lack of evidence to book them under criminal charges-DCP South V Satyanarayana — ANI (@ANI) September 26, 2017

 
विज्ञापन

दो को ओमान वापस भेजा जा रहा है

डीसीपी सत्यनारायण ने बताया कि इन तीनों में से दो को ओमान वापस भेजा जा रहा है, क्योंकि इनके खिलाफ कोई अहम सबूत नहीं मिले हैं। जिसकी वजह से इनके ऊपर अपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता है।  

ये भी पढ़ेंः शेख नाबालिग बच्चियों से निकाह करने आते थे भारत, अंतरराष्ट्रीय गैंग का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार

आरोपी काजी पुराने हैदराबाद के भवानी नगर में रहता है और पूरे हैदराबाद के काजिओं का प्रमुख माना जाता है। पुलिस ने इस मामले में बीते हफ्ते 20 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से आठ सऊदी अरब के दूल्हे-दुल्हन हैं और बाकी स्थानीय दलाल। 

गिरफ्तार किए इन लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस को रिफाई की तलाश थी। पुलिस ने रिफाई को पकड़ने के लिए बकायदा एक स्पेशल टीम बनाई थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें