फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी वारंट जारी होते ही बुर्के में दिखी ये महिला कहीं 'हनीप्रीत' तो नहीं?

Tue, 26 Sep 2017 04:56 PM IST
amarujala.com- Presented By- अंशुल तलमले
विज्ञापन
honeypreet - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेप केस में सजा होते ही राम रहीम की बेटी हनीप्रीत पुलिस में मोस्टवांटेड है। गिरफ्तारी वारंट जारी होते ही दिल्ली में एक बुर्के वाली महिला को देखा गया। कहीं वो हनीप्रीत तो नहीं...
विज्ञापन


डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के जेल जाने के बाद से ही पुलिस को उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसा की तलाश है, अब बुधवार को इसी सिलसिले में दिल्ली उच्च न्यायालय हनीप्रीत की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए  तैयार हो गया है।

दूसरी ओर इन सभी घटनाक्रम के बीच एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें दिल्ली के लाजपत नगर में एक महिला बुर्के में दिखाई दे रही है। दावा किया जा रहा है कि बुर्के में हनीप्रीत ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहचान छिपाने के लिए पहना बुर्का?

honeypreet
सीसीटीवी फुटेज में बुर्के में नजर आने वाली महिला हनीप्रीत ही है इसकी अब तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। पहचान छिपाने के लिए उस महिला ने स्कार्फ भी बांधा हुआ है।

बता दें कि जेल में बंद राम रहीम की गोद ली हुई बेटी प्रियंका तनेजा उर्फ हनीप्रीत का नाम दुष्कर्म के मामले में राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद हुई हिंसा के सिलसिले में हरियाणा पुलिस द्वारा ‘वांछित’ 43 लोगों की सूची में सबसे ऊपर है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें