फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को थी सनक, पति दिखे मॉडल जैसा, दाढ़ी नहीं हटाई तो दी खौफनाक सजा

Sat, 03 Jun 2017 12:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक पत्नी पर अपने पति को मॉडल या हिरो की तरह देखने का इस कदर खुमार था कि उसने खौफनाक कदम उठा डाला। उसने दाढ़ी नहीं कटवाई तो पत्नी ने गुस्से में आकर युवक पर खौलता हुआ पानी डाल दिया। 
विज्ञापन


युवक गंभीर रूप से झुलस गया। पत्नी जिद करती थी कि किसी मॉडल या हीरो की तरह रहो, जबकि शादी से पहले उसे युवक की दाढ़ी अच्छी लगती थी। सासनीगेट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक सब्जी व फल बेचने का काम करता है। युवक ने बताया कि 27 दिसंबर को उसने मोहल्ले की ही एक युवती से प्रेम के बाद निकाह किया था।

आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही युवती ने उसके पिता पर गंभीर आरोप लगाए, जिससे नाराज होकर पिता ने दंपति को घर से बेघर कर दिया। दोनों सासनीगेट क्षेत्र के हमदर्द नगर में किराए पर कमरा लेकर रहने लगे। शादी से पहले से वह पांच वक्त की नमाज अदा करता था और दाढ़ी रखता था। उस वक्त युवती को दाढ़ी बहुत पसंद थी। लेकिन शादी के बाद वह उससे दाढ़ी कटवाने की जिद करने लगी। इस जिद के चलते कभी दाढ़ी पकड़कर खींचती, तो कभी उसके कपड़े फाड़ देती। 31 मई को युवक ने रोजा रखा था।
विज्ञापन


उसने पत्नी से पूछा कि क्या बना रही हो। उसने कहा अंडे उबाल रही हूं। इसके बाद वह बेड पर जाकर लेट गया। तभी युवती आई और युवक पर खौलता पानी डाल दिया। वह बुरी तरह झुलस गया। शोर सुनकर पड़ोसी आए और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ सिविल लाइन सुनील कुमार वर्मा का कहना था कि इस प्रकार का कोई मामला जानकारी में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें