फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर गुनाह छिपाने के लिए किया ऐसा कांड पुलिस भी रह गई हैरान

Tue, 17 Oct 2017 01:03 AM IST
एजेंसी
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
पुलिस को एक गुमनाम शख्स का फोन आया, जब जांच की गई तो पुलिस भी हैरान रह गई। जानिए पति ने ऐसा क्या किया। घटना महाराष्ट्र के ठाणे की है। भिवंडी के एक गांव में रहने वाले 28 साल के एक शख्स ने पहले तो अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी और अपना अपराध छिपाने के लिए उसके शव को श्मशान घाट पर ले जाकर दफना दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को निकालकर जांच शुरू कर दी है। हत्यारे को सोमवार को सुबहर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक दीवनमल गांव में एक 28 वर्षीय व्यक्ति अपनी 28 वर्षीया पत्नी और 12 साल की बेटी के साथ रहता था। 

पढ़ें:- पांच बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर किया था घिनौना काम, हैरत में पड़ गई पुलिस 

छोटी-मोटी बात पर दोनों में खूब झगड़ा होता था। निजामपुरा थाने के सीनियर इंस्पेक्टर आरई यादव ने बताया कि 13 अक्तूबर की रात को जब उनकी बेटी अपने दादा-दादी के यहां गई थी, तो दंपती में फिर झगड़ा हुआ। 
विज्ञापन


पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने इसकी पुलिस में शिकायत भी की। इसके बाद वह उनके घर गई तो देखा कि वह व्यक्ति अपनी पत्नी को बुरी तरह पीट रहा है। जब उसने रोकने की कोशिश की तो आपस का मामला बताकर दखलंदाजी न करने की हिदायत देकर उसे वापस लौटा दिया गया। 
विज्ञापन

मर्डर - फोटो : SOCIAL MEDIA
अगले दिन यानी रविवार की सुबह जब वह उस शख्स के घर गई तो उस शख्स ने बताया कि उसकी पत्नी ने खुदकशी कर ली है। इसके बाद उस महिला ने गांववालों को और उस महिला की मां को यह जानकारी दे दी। 

पढ़ें:- बेटे ने ही की थी बाप की हत्या, फिर लाश के साथ की हैवानियत, इस क्लू से खुला राज

इस बीच पुलिस के पास एक गुमनाम व्यक्ति का फोन आया जिसने बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इस मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर राजेंद्र पोटे ने बताया कि फोन मिलने के बाद तहसीलदार एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में शव को बाहर निकाला गया। 

पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। पड़ोसी की शिकायत पर हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर हत्या करने और सबूत से छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें