ब्रजघाट गंगानगरी की एक धर्मशाला में युवक-युवती दंपति बनकर रुके थे। सुबह में कमरे से युवती का शव मिला। घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की है। गढ़मुक्तेश्वर में ब्रजघाट गंगानगरी की एक धर्मशाला में मंगलवार रात पत्नी की हत्या कर पति भाग निकला। महिला का गला घोंटा गया है। धर्मशाला के मैनेजर ने ही पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
मृतका पायल (24) मेरठ जिले के थाना खरखौदा के गांव फफूंदा की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब दो साल पहले गाजियाबाद के भोपुरा गांव के रहने वाले प्रताप के साथ हुई थी।
पायल को उसका पति प्रताप साथ लेकर ब्रजघाट की धर्मशाला में रुका था
पढ़ें:- अमरोहा में ऑनर किलिंग, युवक-युवती के शव मिले
आपस में चल रहे मनमुटाव को लेकर रात में कहासुनी होने पर उसने चादर से गला घोटकर पायल की हत्या कर दी। बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी ने सूचना दी कि कमरा नंबर तीन में बेड पर एक महिला मृत पड़ी है।
गले में चादर का फंदा पड़ा था। दोनों टांग नीचे और धड़ से ऊपर वाला हिस्सा बेड पर था। सफाई कर्मी हांसी की सूचना मिलते ही धर्मशाला मैनेजर ओमप्रकाश ने पुलिस को सूचना दी। डीएसपी संतोष मिश्रा और इंस्पेक्टर दीपक त्यागी ने मौके पर पहुंच कर वहां लगे सीसी टीवी कैमरे खंगाले।