पति ने अपनी पत्नी को दोस्तों के साथ मिलकर अगवा किया, नशीला पदार्थ खिलाकर चलती गाड़ी में उसके साथ गैंगरेप किया। जानिए उसके बाद आरोपियों ने क्या किया
विज्ञापन
घटना उत्तर प्रदेश के संभल की है। मुरादाबाद में एसएसपी से शिकायत कर लौटते समय कचहरी के पास से पति ने उसे एक महिला से बुलवाकर अपने साथी के साथ मिलकर अगवा कर गाड़ी में डाल लिया। रास्ते में नशीली पदार्थ खिलाकर गाड़ी में ही दोनों ने दुष्कर्म किया।
पढ़ें:- रेप के बाद नाबालिग के साथ हैवानियत, इस हालत में शव देख सिहर गई पुलिस
बेहोशी की हालत में महिला को थाना बनियाठेर क्षेत्र स्थित हाइवे किनारे छोड़कर भाग निकले। राहगीरों से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी और सीओ भी अस्पताल पहुंचे। बनियाठेर थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
बरेली निवासी एक युवती की शादी दस साल पहले मुरादाबाद के थाना कटघर निवासी युवक से हुई थी। नौ सालों तक तो सब ठीकठाक था, दो बच्चे भी हुए लेकिन सालभर पहले से पति-पत्नी में अनबन रहने लगी।
महिला से गैंगरेप
- फोटो : डेमो पिक
आरोप है कि पति के संपर्क में कोई दूसरी महिला आ गई, जिसके कारण वह अपनी पत्नी से तकरार करने लगे। चार माह से पति इसी दूसरी महिला के साथ मुरादाबाद में ही रहने लगा। पति के खिलाफ यही शिकायत लेकर उसकी पत्नी बुधवार को एसएसपी मुरादाबाद के पास गई।
इसकी भनक पति को लगी तो उसने अपनी प्रेमिका को पत्नी के पास भेजा। प्रेमिका, उससे उसके पति से उसका समझौता कराने की बात कही और उसे अपने साथ खुशहालपुर ले गई, जहां पति व उसका एक दोस्त पहले से ही मौजूद था।
पढ़ें:- नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप, ढाई लाख में बेचा और फिर...
महिला जैसी ही वहां पहुंची, तो वहां पति, उसकी प्रेमिका और दोस्त ने उसे एक गाड़ी में बैठा लिया। रास्ते में सभी ने खाना खाया। विक्की ने पत्नी को भी खाना खिलाया। लेकिन खाने के बाद महिला बेहोश होने लगी गई।
महिला का आरोप है कि खाने में नशीला पदार्थ मिलाया गया था। चलती गाड़ी में उसके पति और उसके दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रात में किसी समय आरोपी नशे की हालत में उसे थाना बनियाठेर क्षेत्र स्थित चंदौसी ग्रीन के पास हाइवे किनारे छोड़कर भाग निकले।
रातभर महिला वहीं बेहोश पड़ी रही। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे किसी राहगीर की नजर पड़ी तो सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने महिला को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। महिला ने होश में आने के बाद घटना की जानकारी दी।
थानाध्यक्ष बनियाठेर प्रवीण कुमार सोलंकी ने बताया कि महिला ने पति, उसके दोस्त, उसकी प्रेमिका व गाड़ी ड्राइवर के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में रिपोर्ट लिखाई है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
संभल पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि ने कहा कि महिला ने अपने पति, उसके दोस्त, उसकी प्रेमिका और एक अज्ञात के खिलाफ पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।