फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में कार नहीं मिली तो पत्नी को 9 दिन तक स्टोर रूम में कैद रखा

Mon, 21 Mar 2016 03:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी

सार

  • पत्नी को नौ दिनों तक स्टोर रूम में किया कैद
  • पत्नी ने पति समेत सात के खिलाफ कराया केस
विज्ञापन
कार के लिए पत्नी पर अत्याचार! - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के वाराणसी में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को नौ दिनों तक घर के स्टोर रूम में बंद रखा। किसी तरह मुक्त होने के बाद वह अपने मायके पहुंची। रविवार को उसने कैंट थाने में पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के मेहनगर निवासी रेखा सिंह की शादी वाराणसी के लालपुर के रहने वाले कमलेश सिंह से हुई है। आरोप है कि कमलेश ने उन्हें दहेज की मांग पूरी न होने पर सात मार्च से 15 मार्च तक अपने घर के स्टोर रूम में कैद कर रखा था। 

रेखा किसी तरह मुक्त होकर अपने मायके पहुंची। रेखा का आरोप है कि ससुराल के लोग स्कार्पियो की मांग कर रहे थे। रविवार को उन्होंने कैंट थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर कैंट के मुताबिक रेखा ने अपने पति कमलेश सिंह, सास, ससुर, जेठानी, दो ननद समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें