फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोहब्बत' से रचाई शादी, उसी ने छीनी आजादी, प्रेमी निकला जल्लाद

Fri, 15 Sep 2017 11:19 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
मृतका के मां-बाप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उसे क्या पता था कि उसका प्रेमी से शादी के बाद जल्लाद बन जाएगा। जिसके साथ मोहब्बत की, फिर शादी रचाई उसी प्रेमी ने उसकी आजादी छीन ली और ऐसी खौफनाक सजा दी कि रूह कांप जाएगी। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बरेली की है। एक विवाहिता ने पति के जुल्म से तड़त-तड़पकर दम तोड़ दिया। आरोपी ने उसे खौफनाक जख्म दिए। उसके साथ बर्बरता की। मृतक फरहीन के परिजनों का आरोप है कि उसके शौहर सरताज ने उसकी बेरहमी से हत्या की है। आरोपी ने उसे घर में ही एक महीने से बंधक बना रखा था। 

पढ़ें:- सिंदूर मिटाते हुए कुछ ऐसा बोली विवाहिता, सिपाही पति के होश उड़े

आरोपी ने हफ्तेभर तक खाना नहीं दिया, कभी मुर्गा बनाकर पीठ पर बाल्टी रख देता था, कभी डंडा लेकर बेरहमी से पीटता था। उसकी चोटी के बाल तक उसने जला दिए थे।
विज्ञापन


रिक्शा चलाने वाले उसके पिता खालिद और मां शन्ना ने बताया कि उनकी बेटी अपने पति से इतना ज्यादा सदमे में थी कि बिस्तर पर ही पेशाब करने लगी थी। वे लोग जब उसे उठाकर लाए तो उसके हाथ-पैर बुरी तरह सूजे हुए थे। उल्टी के साथ मुंह से खून निकल रहा था। 
विज्ञापन

फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
मृतक फरहीन के पिता खालिद ने बताया कि तीन साल पहले सरताज उर्फ पिंटू से प्रेम विवाह किया था। वे लोग सरताज को पसंद नहीं करते थे लेकिन फरहीन की खुशी की खातिर खामोश रह गए। कुछ ही दिन सरताज ने फरहीन को तंग करना शुरू किया। वह उसे उन लोगों से कभी मिलने नहीं देता था। 

पढ़ें:-स्कूल में चार साल की मासूम का यौन शोषण, गार्ड पर हमला करने का आरोप

रोते-रोते पिता के मुताबिक उन्होंने काफी कोशिश की लेकिन अपनी लाड़ली बेटी को बचा नहीं सके। फरहीन के तीन भाई और छोटी बहन भी उसकी मौत के बाद एक तरफ गुमसुम बैठे रहे। 

बारादरी थाना प्रभारी राजेश यादव ने कहा कि हम आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। वे फरार हैं। अगर वे जल्द गिरफ्तार न हुए तो कोर्ट से उनकी संपत्ति की कुर्की का आदेश कराने का अनुरोध करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें