फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइव स्टार होटल में 'रेप' की कोशिश, मैनेजर की करतूत CCTV में कैद 

Fri, 18 Aug 2017 05:27 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
रेप पीड़िता - फोटो : ANI
विज्ञापन
दिल्ली के फाइव स्टार होटल में मैनेजर ने एक महिला कर्मचारी की आबरू पर हाथ डाल दिया। साड़ी को खींचते समय मैनेजर सीसीटीवी में कैद हो गया। 
विज्ञापन


सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला दिल्ली के एयरोसिटी के एक पांच सितारा होटल का है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि होटल का सिक्योरिटी मैनेजर पवन दहिया होटल की महिला कर्मचारी की साड़ी का पल्लू उतारने के साथ-साथ उसके साथ छेड़खानी भी कर रहा है। इस दौरान एक अन्य कर्मचारी भी मौजूद है, जिसे कुछ देर बाद उसे मैनेजर बाहर निकाल देता है।
विज्ञापन

पीड़िता को नौकरी से निकाला

पीड़ित महिला ने बताया कि वह पिछले दो साल से होटल में काम कर रही है। पिछले कई महीने से होटल का सिक्योरिटी मैनेजर पवन उसके साथ संबंध बनाने के लिए दवाब डाल रहा था। आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित महिला ने एएनआई से बातचीत में कहा कि उन्होंने इस घटना की कंप्लेट सीनियर मैडम से भी की। यहां तक कि सीसीटीवी फुटेज भी दिखाए, लेकिन उन्होंने आरोपी को केवल नोटिस दिया, मुझे नौकरी से निकाल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें