फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में डेरा समर्थक महिला के घर छिपी थी हनीप्रीत, पुलिस को नहीं लगी भनक

Wed, 04 Oct 2017 09:03 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
हनीप्रीत - फोटो : ani
विज्ञापन
38 दिनों बाद डेरा प्रमुख गुरमीत की गोद ली बेटी हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा को मंगलवार को पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। इतने दिनों वो बठिंडा की रहने वाली एक महिला के घर छिपी थी। पढ़िए कौन थी हनीप्रीत की मददगार?
विज्ञापन


बठिंडा में सुखदीप नाम की महिला ने हनीप्रीत की मदद की। इसका खुलासा पुलिस कमिश्नर एएस चावला ने किया है।  #HoneyPreet was staying with another #Dera follower: #Panchkula Police Commissioner

Read @ANI  story | https://t.co/gzfE8BqfRO pic.twitter.com/wvtv7suFUv — ANI Digital (@ani_digital) October 3, 2017
पुलिस पूछताछ में हनीप्रीत को छिपाने वाली सुखदीप ने खुद इस बात को कबूल किया कि, वह हनीप्रीत के साथ बठिंडा में थी। आपको बता दें कि सुखदीप नाम की महिला डेरा सच्चा सौदा की समर्थक है। बठिंडा में उसका घर है।

पढ़ें:-  राम रहीम से रिश्तों को लेकर हनीप्रीत ने किया यह खुलासा, देखिए रो-रोकर क्या बोलीं...

हरियाणा पुलिस के दावों की माने तो उन्होंने हनीप्रीत को मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे जीरकपुर से दो किलोमीटर दूर जीरकपुर-पटियाला रोड पर एक गुरुद्वारे के पास स्थित रिजॉर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

हनीप्रीत पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सरेंडर की तैयारी में थी

हनीप्रीत
हनीप्रीत इनोवा कार में सवार होकर पटियाला की तरफ जा रही थी। पुलिस ने उसके साथ कार में सवार एक अन्य महिला को भी गिरफ्तार किया है। 25 अगस्त को पंचकूला में हिंसा के बाद से ही हनीप्रीत भूमिगत थी। हरियाणा पुलिस सहित सात राज्यों के अलावा खुफिया एजेंसियां और नेपाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी रहीं।

पढ़ें:- हनीप्रीत का पहले मीडिया को इंटरव्यू देना फिर अचानक गिरफ्तारी, कहीं कोई झोल तो नहीं?

आपको बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने हनीप्रीत इंसा की अग्रिम जमानत ठुकरा दी थी, साथ ही हनीप्रीत के वकील को सरेंडर करने की नसीहत दी थी। बताया जा रहा है कि हनीप्रीत पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में थी, लेकिन उससे पहले ही उसे पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

बुधवार को कोर्ट में होगी पेशी

दोनों बुधवार को पंचकूला कोर्ट में पेश की जाएंगी। पुलिस हनीप्रीत का रिमांड मांगेगी। गिरफ्तारी के तुरंत बाद पंचकूला हिंसा मामले की जांच कर रही एसआईटी, पुलिस आयुक्त पंचकूला एएस चावला सहित अनेक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हनीप्रीत से पूछताछ में जुट गए हैं। 

पढ़ें:- आखिरकार सामने आ ही गई हनीप्रीत, 'पापा' राम रहीम को लेकर कही ये 10 बड़ी बातें 

हनीप्रीत देशद्रोह मामले में नामजद है, उस पर मुख्य मामला हिंसा भड़काने का है। पुलिस अब पंचकूला हिंसा को लेकर रची गई साजिश और डेरे से जुड़े सारे राज उससे एक-एक कर उगलवाएगी। हालांकि, हनीप्रीत ने गिरफ्तारी से पहले सामने आकर दो निजी चैनलों को दिए साक्षात्कार में खुद और राम रहीम को बेगुनाह बताया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें