फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम की फरार 'लाडली' हनीप्रीत के नेपाल बार्डर पर लगे पोस्टर, थानों को किया अलर्ट

Mon, 11 Sep 2017 12:09 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
राम रहीम की फरार 'लाडली' हनीप्रीत का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। हरियाणा एटीएस के निर्देश पर नेपाल बॉर्डर के सीमावर्ती सभी थाना, पुलिस चौकी और पुलिस चेकपोस्ट पर हनीप्रीत की फोटो लगाए गए हैं। साथ ही पुलिस को अलर्ट किया है कि वो पड़ोसी देश यानि नेपाल ना चली जाए। 
विज्ञापन

  Siddharthnagar: Security forces near Nepal border put on alert following Haryana Police's info that Honeypreet may try to flee to Nepal pic.twitter.com/fdrSOjkS83 — ANI UP (@ANINewsUP) September 10, 2017


इसे देखते हुए उत्तराखंड, यूपी व बिहार से लगने वाले नेपाल सीमा के जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। सूत्र बताते हैं कि अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मुख्यालय ने जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


पढ़ें:- हनीप्रीत के व‌िदेश भागने की आशंका से भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट, सुरक्षा एजेंस‌ियां सतर्क

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर के एसपी ने बताया कि कपिलवस्तु, मोहाना, शोहरतगढ़, लोटन और देबरूआ के थानों में हनीप्रीत के पोस्टर लगाए हैं। साथ ही उन्हें अलर्ट किया है। साथ ही नेपाल जाने वाली सभी हाईप्रोफाइल महिलाओं पर खुफिया विभाग के लोगों को नजर रखने के लिए कहा गया है। 

हुलिया बताते हुए ऐसी सभी युवतियों पर खास निगाह रखी जाए। बोलचाल के दौरान अगर भाषा संदिग्ध लगे तो अधिकारियों को सूचित करने के बाद महिला पुलिस के माध्यम से गहन पूछताछ किया जाएगा। नेपाल जाने वाली हर दो और चार पहिया वाहनों के साथ ट्रैवेल्स बसों की गहन चेकिंग करनी है। 

चेकिंग करते हुए एसएसबी जवान - फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में एएसपी अरविंद मिश्र ने कहा कि हनीप्रीत की खोज के लिए पुलिस को अलर्ट किया गया है। सीमा के सभी थानों पर फोटो भी लगाई गई हैं। अगर उसकी लोकेशन यहां मिलती है तो पुलिस कार्रवाई करेगी।

पढ़ें:- अकेली नहीं गई हनीप्रीत, एक शख्स और है साथ में, पुलिस के हाथ क्लू

वहीं हनीप्रीत की तलाश में शनिवार की रात हरियाणा पुलिस एक बार फिर नेपाल सीमा पर पहुंची और एसएसबी के साथ छानबीन की। रविवार को भी एसएसबी ने सर्च ऑपरेशन चलाया।  रेप के मामले में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत को हरियाणा पुलिस ने नोटिस जारी किया था। हरियाणा पुलिस को शक है कि हनीप्रीत नेपाल भाग सकती है।

इसी के चलते हरियाणा पुलिस शनिवार की देर शाम तिकुनियां पहुंची और एसएसबी-बीओपी खखरौला टीम के साथ छानबीन की। बार्डर पर आने-जाने वाले हरेक व्यक्ति की गहनता से एसएसबी तलाशी ले रही है। एसएसबी बरसोला चौकी प्रभारी पलाश चौधरी ने बताया कि बार्डर पर एसएसबी लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।
विज्ञापन

हनीप्रीत की तलाश में बार्डर पहुंची हरियाणा पुलिस

हनीप्रीत इंसां
महाराजगंज, लखीमपुर खीरी और बहराइच की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। ताकि इन रास्तों से हनीप्रीत नेपाल ना जा सके। आपको बता दें कि हाल ही में हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत की तलाश में लखीमपुर खीरी के गौरीफंटा इलाके में कई जगह छापे मारे थे। 

​डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम के जेल जाने के बाद हनीप्रीत कौर गायब हो गई है। उसके नेपाल जाने की संभावनाओं के चलते हरियाणा पुलिस यहां भारत नेपाल सीमा के गौरीफंटा बार्डर पर पहुंची थी। लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर टीम वापस लौट आई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें