फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिना मर्डर केस: पति ने ही किया था दोस्तों के साथ गैंगरेप, फिर मारी थी गोली

Tue, 01 Aug 2017 03:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
हिना तलरेजा
विज्ञापन
इलाहाबाद पुलिस ने हिना तलरेजा मर्डर केस का खुलासा कर दिया है। इस मामले में उसके पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा है कि अदनान खान ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हत्या से पहले 4 जुलाई की रात को अदनान ने अपने दोस्तों से हिना का गैंगरेप करवाया। उसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। फिर आरोपियों ने उसका शव कौशांबी जिले के कोखराज थाना इलाके में हाईवे पर फेंक दिया था।  

आपको बता दें कि हिना इलाहाबाद के मीरापुर इलाके में मां के साथ रहकर एक हुक्का बार में काम करती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात अदनान खान से हुई। दोनों के बीच काफी दिन तक दोस्ती रही। बाद में दोनों ने शादी कर ली। लेकिन इस शादी से अदनान के परिजन नाखुश थे। अदनान ने दूसरी शादी कर ली। इस पर हिना ने थाने में शिकायत दे दी। जब मामला पुलिस में पहुंचा तो अदनान ने हिना से माफी मांगी ली। 
विज्ञापन


4 जुलाई की शाम को अदनान ने अपने दोस्त खालिद और विक्की के साथ हिना को ढाबे पर खाना खिलाने की योजना बनाई।चारों कार से रात में करीब दस बजे कौशांबी पहुंचे।वापस लौटते वक्त अदनान और उसके दोस्तों ने हिना के साथ गैंगरेप किया और फिर गोली मारकर हत्या कर दी। 

शनिवार को पुलिस ने अदनान को इलाहाबाद से गिरफ्तार किया। जबकि उसके साथी अभी फरार हैं। जिनकी पुलिस को तलाश है। पुलिस के मुताबिक अदनान की दूसरी शादी के बाद हिना और उसके बीच विवाद रहता था। इसी वजह से अदनान ने हिना की हत्या की। घटना के बाद आरोपी मुंबई भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें