फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का इस्तेमाल कर चुराते हैं गाड़ियां, गिरफ्त में गिरोह के 2 नाबालिग, एक शातिर

Sun, 08 Apr 2018 10:07 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गुजरात
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात के नवसारी अपराध शाखा ने 2 नाबालिगों सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, इनके पास से 20 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। इतने बड़े पैमाने पर गाड़ी चोरी का ये मामला और भी गंभीर इसलिए है क्योंकि इसमें 2 बच्चों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस को शक है कि बच्चों का इस्तेमाल कर एक बड़ा गिरोह मामले के पीछे हो सकता है। 

विज्ञापन





नवसारी जिले में गिरफ्तार इन सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। लेकिन आप अंदाजा लगा सकते हैं कि गिरोह में बच्चों का शामिल होना उन्हें कितने बड़े खतरे में डाल रहा है। अगर ये गिरोह अपने मंसूबों को अंजाम देने की खातिर बच्चों का इस्तेमाल इतनी आसानी से कर सकता है तो कई और बड़े सवाल खड़े होते हैं। आखिर गिरोह में ये बच्चे शामिल क्यों हो रहे हैं? ये बच्चे हैं कौन और आखिर कौन सा लालच इन्हें इस अपराध से जोड़े हुए है?

मामले को आगे बढ़कर देखने की जरूरत है, चोरी की गाड़ियां क्या सिर्फ गुजरात की हैं या फिर देशभर में इसी तरह गिरोह के बाकी गुर्गे भी काम कर रहे हैं। पकड़ी गईं बाइकों से ये पता चलेगा कि आखिर इस गिरोह का दायरा कितना बड़ा है। नाबालिगों की अगर इस अपराध में संलिप्तता है तो माना जा सकता है कि गिरोह का मास्टरमाइंड बड़ी से बड़ी घटना को चुटकियों में अंजाम दे सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें