उत्तर प्रदेश में जानसठ (मुजफ्फरनगर) में खतौली मार्ग पर स्कूल बंद करके स्कूटर पर अपने परिवार के साथ घर लौट रहे स्कूल प्रबंधक और उनके बेटे को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी
और फरार हो गए।
स्कूटर पर बैठी उनकी पत्नी व दो बेटियां घ्ाटना में बाल-बाल बचीं। घायलों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है।
मोहल्ला मिश्रान निवासी विनोद पुत्र समय सिंह गांव मकसूदाबाद में प्राइवेट स्कूल चलाते हैं। विनोद अपनी पत्नी अलका और एक बेटा व दो बेटियों के साथ स्कूटर पर प्रतिदिन स्कूल
जाते हैं। पत्नी अलका भी स्कूल में पढ़ाती हैं व तीनों बच्चे भी स्कूल में ही पढ़ते हैं।
सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद विनोद अपनी पत्नी अलका व तीनों बच्चों को स्कूटर पर लेकर जानसठ आ रहे थे। जैसे ही वह खतौली मार्ग पर गांव सादपुर के पास पहुंचे तो, बाइक सवार तीन बदमाशों ने बराबर में आकर उन पर गोली चला दी।