फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंवारों-विधुरों के लिए लड़कियों की होती थी सौदेबाजी, पहले कर लाते थे अगवा

Sat, 19 Mar 2016 03:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा

सार

  • मथुरा में मानव तस्करी के बड़े गैंग का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
  • देश भर से बनाते थे लड़कियों को शिकार, कुवारों और विधरों को बेचते थे
  • पुलिस ने गैंग के गुर्गों को दबोचा, खुलासे से इलाके भर में फैली सनसनी
  • रांची की किशोरी मुक्त कराते समय दबोचे गैंग के सदस्यों ने किया खुलासा
विज्ञापन
दबोचा गया लड़कियों की तस्करी करने वाला गैंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड, असम, बिहार और अन्य स्थानों से अगवा कर लाई जाने वाली युवतियों को कुंवारों और विधुर युवकों को लाखों रुपये में बेचने वाले गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मंगलवार रात वृंदावन की गौरानगर कालोनी से झारखंड के रांची से अपहृत 10वीं की छात्रा को मुक्त कराया था। कार्रवाई के दौरान गैंग संचालिका महिला और उसके पति सहित पांच लोगों को दबोचा है।
विज्ञापन

 
एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी ने बताया कि झारखंड के लोहरदग्गा के थाना जोबाग के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी रांची में रहकर 10वीं की पढ़ाई कर रही थी। नौ मार्च को स्कूल के हॉस्टल के बाहर से स्कॉर्पियो सवार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। वहां से अपहर्ता उसे टूंडला ले आए। 

यहां किराए पर रहकर लड़कियों की खरीद फरोख्त करने का गैंग संचालित करने की आरोपी रेखा पत्नी धर्मपाल निवासी कुरवारा कुम्हेर राजस्थान, हरिओम उर्फ बंटू, रोशनलाल निवासी गांव अगवा थाना कामां भरतपुर और अशोक निवासी गौरानगर और रेखा का पति धर्मपाल किशोरी को झारखंड के राजेश सिंह से 40 हजार में खरीदकर वृंदावन ले आए। 
विज्ञापन


ये लोग शादी के इच्छुक लोगों को दिखाकर किशोरी का दो से ढाई लाख रुपये में सौदा करने का प्रयास कर रहे थे।

महिला जज की बताई बातें याद आईं और छात्रा खुद को बचा सकी

हेल्पलाइन से मिली हेल्प - फोटो : www.citizen-news.org
अपने गृह जनपद लोहरदग्गा से रांची जाने के दौरान महिला जज से हुई छात्रा की ट्रेन में दोस्ती और उसकी संगत में मिले ज्ञान से छात्रा अपने आप को बचा सकी। 

महिला जज और छात्रा रोजना ट्रेन के महिला कोच में मिलते थे। महिला जज ने छात्रा को सभी राज्यों के महिला हेल्पलाइन के नंबर बताए थे और महिलाओं की सुरक्षा आदि पर अक्सर चर्चा करती थीं। 

छात्रा ने बताया कि अपहरण होने के बाद उसे महिला जज द्वारा बताई गई बातें याद आने लगीं और उसी पैटर्न पर काम करने लगी। उसे यूपी पुलिस का महिला हेल्पलाइन 1090 याद था। वृंदावन इलाके से अनजान छात्रा महिला हेल्पलाइन पर लगातार मेसेज करती रही और अपनी लोकेशन बताती रही। महिला हेल्पलाइन ने वृंदावन पुलिस से कोऑर्डिनेशन कर किशोरी को मुक्त कराया।
विज्ञापन

छात्रा बोली, विरोध करने पर मार देते

अगवा की गई छात्रा ने सूझ-बूझ से काम लिया और बच गई - फोटो : demo
झारखंड से अगवा की गई छात्रा आरोपी रेखा और उसके गैंग के मंसूबे भांप गई। उसे गैंग के लोगों ने हड़काया और मारपीट की, लेकिन उसने विरोध नहीं किया। 

छात्रा ने उनसे कहा कि वह जैसा कहेंगे वैसा ही करेगी। वह रेखा के गैंग में परिवार की तरह घुल मिल गई। दिन में कई बार रेखा और गैंग के लोग उसका मोबाइल चेक करते थे, लेकिन वह हेल्पलाइन को मेसेज करने के बाद उसे डिलीट कर देती थी।

रेखा का दूसरा पति है धर्मपाल

लड़कियों की खरीद फरोख्त करने वाली महिला रेखा का पहला पति मेवात का रहने वाला था। उसे उसने छोड़ दिया। मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली रेखा ने बाद में झोला छाप धर्मपाल निवासी कुरवारा कुम्हेर के साथ शादी कर ली। धर्मपाल के पहली पत्नी से तीन बच्चे हैं और पहली पत्नी भी साथ ही रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें