फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने मोबाइल पर बात करने से टोका तो बेटी ने उठाया हैरान करने वाला कदम

Sat, 23 Dec 2017 10:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
मोबाइल पर बात - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
संतकबीरनगर में एक गांव की रहने वाली किशोरी को मां ने मोबाइल पर किसी से बातचीत करने से डांट दिया तो बेटी घर से लापता हो गई। पीड़ित मां ने गुरुवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पीड़ित मां ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी किसी अंजान व्यक्ति से 12 दिसंबर की रात दस बजे मोबाइल पर बातचीत कर रही थी। जिस पर उसने बेटी को डांट फटकार दिया। बेटी से उस व्यक्ति के बारे में पूछताछ की तो वह सुबह बताने की बात कह कर टाल गई।

अगले दिन सुबह बेटी घर पर नहीं मिली तो काफी खोजबीन की,लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। पुलिस को बताया कि दो नंबरों से बेटी किसी से बातचीत करती थी। बेटी के गलत हाथों मे चले जाने की आशंका जाहिर की। कोतवाल ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें