फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा, आरक्षण के लिए दे रही हूं ‘बलिदान’ और दे दी जान

Wed, 12 Sep 2018 02:25 AM IST
एजेंसी, अहमदनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मराठा आरक्षण को लेकर एक 16 वर्षीय लड़की ने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में कथित रूप से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि राधाबाई काले महिला महाविद्यालय में 11वीं की छात्रा बब्बन कनाडे ने सोमवार दोपहर अपने हॉस्टल के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कपूरवाडी गांव के एक गरीब किसान परिवार की थी। 

विज्ञापन


सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर वह खुद को ‘बलिदान’ कर रही है। लड़की ने जिक्र किया है कि इस साल के शुरू में हुई 10वीं की परीक्षा में उसे 89 फीसदी अंक मिले थे लेकिन वह उस श्रेणी में प्रवेश नहीं ले सकी जहां उसके परिवार को मामूली फीस का भुगतान करना पड़ता। लड़की ने कहा कि मराठा समुदाय में पैदा होने के कारण उसको ‘अन्याय’ का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बीते दो महीनों में करीब आठ लोग कथित तौर पर मराठा समुदाय को आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर अपनी जान दे चुके हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें