फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: 7 साल से संन्यासी कर रहा था रेप, पीड़िता ने काटा प्राइवेट पार्ट, सीएम ने सराहा

Sat, 20 May 2017 12:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
accused godman
विज्ञापन
केरल में सन्यासी को रेप पीड़िता ने ही सजा दे डाली है। यहां एक 23 साल की लड़की ने खुद को रेप की शर्मनाक वारदात से बचाने के लिए आरोपी सन्यासी के गुप्तांग को कथित तौर पर काट दिया। बताया जा रहा कि आरोपी सन्यासी कई सालों में पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता आ रहा था।
विज्ञापन

  Kerala: Girl chopped off genitals of inmate from Panmana Ashram in Kollam, who allegedly molested her for last 6 yrs; Man hospitalized. pic.twitter.com/yT1Gji6TV7 — ANI (@ANI_news) May 20, 2017 पीड़िता के इस कदम को केरल के सीएम पी. विजयन ने सराहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहींं कि ये कदम बहुत हिम्मत से उठाया गया है।

It was a courageous step, no doubt about it:Kerala CM Pinarayi Vijayan on girl who chopped off genitals of inmate from Panmana Ashram pic.twitter.com/67xqy3PDNB— ANI (@ANI_news) May 20, 2017
विज्ञापन



एनडीटीवी की खबर के मुताबिक आरोपी का नाम स्वामी गणेशानंदा है। स्वामी कोल्लम के चर्चित पनमाना आश्रम का मेंबर है और उसे हरि स्वामी भी पुकारा जाता है। चौंका देने वाली बात है कि जब लड़की 16 साल की थी, तब से स्वामी उसका रेप करता आ रहा है। पीड़िता के परिवार का विश्वास जीतने के बाद वो उसके घर पर आता और मौका ढूंढ कर रेप करता था।

इस बार भी 54 साल का स्वामी कुछ ऐसा ही मकसद मन में लेकर पीड़िता के घर आया था, पर जो हुआ उसकी उसे खुद उम्मीद न होगी। लड़की ने मौका पाकर शॉर्प हथियार से उसके गुप्तांग पर हमला कर दिया और पुलिस को इसकी खबर दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवा दिया है। उसके खिलाफ पॉस्को के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें