अवध-असम एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक लड़की को महंगे मोबाइल चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। लड़की एक स्टूडेंट है और बताया जा रहा है कि वह एसी डिब्बों के यात्रियों को निशाना बनाकर उनके महंगे मोबाइल गायब करती थी। मीडिया खबरों के अनुसार जब आरपीएफ ने उसे पकड़ा तो उसके बैग से 10 महंगे फोन बरामद किए गए।
तब बिहार की रहने वाली लड़की सोनी कुमारी अपने चाचा के घर जा रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार लड़की इन महंगे मोबाइलों की तस्करी करने के लिए चेन्नई जाने वाली थी, लेकिन पकड़ में आने के बाद उसका प्लान चौपट हो गया।
रात को यात्रियों ने हर सीट के पास जाते हुए देखा
दरअसल यात्रियों ने आरपीएफ को शिकायत कि रात सोते वक्त उनके फोन पास थे, लेकिन सुबह उठते ही कई लोगों के फोन गायब हो गए। यात्रियों ने शक जताया कि उन्होंने रात के वक्त सोनी को हर यात्री के सीट के पास से गुजरते हुए देखा। शिकायत के बाद आरपीएफ जवानों ने सोनी को रोक लिया और जांच शुरू कर दी।
तब सोनी जांच में मदद करने के बजायविरोध करने लगी. उसके बैग की जब जबरन तलाशी ली गई तब बैग से करीब 10 महंगे फोन बरामद किए गए। बताते चलें कि यात्रियों की शिकायत के बाद उसे न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर अरेस्ट किया गया। हालांकि वह अभी भी पुलिस कस्टडी में है। पुलिस को शक है कि सोनी के साथ कोई बड़ा गैंग भी जुड़ा हुआ है क्योंकि इससे पहले भी लखनऊ से जा रही एक ट्रेन में यात्रियों से चाकू की नोक पर मोबाइल छीन लिए गए थे।