फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCTV से खुला राज, पत्रकार गौरी लंकेश का कैसे हुआ कत्ल, कातिल कौन ?

Fri, 15 Sep 2017 03:31 PM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
विज्ञापन
गौरी लंकेश
विज्ञापन
वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या कैसे हुई इसका खुलासा घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीवी ने किया है। विशेष जांच दल ( एसआईटी ) को मिले सीसीटीवी फोटेज में आरोपी का चहेरा सामने आया है। साथ ही 5 सितंबर की रात गौरी लंकेश पर किस तरह से हमला किया गया। ये सभी वारदात लकेंश के घर पर मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं।
विज्ञापन


एसआईटी द्वारा मिले फोटेज में साफ दिख रहा है कि गौरी रात को अपने घर का गेट खोलने के लिए आयीं। वहीं दूसरी और से हमलावर अपने हाथों में हथियार लिए हुए उनकी तरफ आये। हमलावर ने पहले हवा में फायर किया फिर गौरी के ऊपर हमला किया। एक गोली गौरी के सीने के दाईं ओर जाकर लगी। वहीं दूसरी गोली सीने के बाईं  ओर जाकर लगी। जिसके बाद गौरी दो कदम पीछे हटकर नीचे गिर गईं। 
 
विज्ञापन

4 गोलियां दागी थीं

गौरी लंकेश
एसआईटी से मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों का तीसरा फायर खाली छूटा। वहीं हमलावरों ने चौथी गोली गौरी की पीठ पर दागी, जो उनके दिल के चिरती हुई बाहर निकाल गई। जिसके बादल हमलावर मौके पर ही भाग गए। 

आपको बता दें गौरी के मौत के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उनके परिवार वालों से मिलने के बाद उनकी हत्या की जांच की जिम्मेदारी एसआईटी को दे दी। साथ ही मुख्यमंत्री ने दावा किया कि एसआईटी दो हफ्ते में गौरा के हत्यारों के गिरफ्तार कर लेगी। अगर एसआईटी इस मामले को नहीं सुलझा पाती है तो सीबीआई गौरी के हत्यारों का पता लगायेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें