फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम में नर्स के साथ गैंगरेप, डॉक्टर समेत चार के खिलाफ आरोप

Fri, 23 Dec 2016 01:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा 
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक नर्सिंग होम में नर्स के साथ गैंगरेप की घटना से सनसनी फैल गई। पीड़िता ने पुलिस लाइन में जमकर हंगामा काटा, तब जाकर उसे मेडिकल के लिए भेजा गया। मामले में नर्सिंग होम के स्वामी समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


कस्बा में रहने वाली 25 वर्षीय विवाहिता हाईवे स्थित मां चंद्रावलि नर्सिंग होम में नर्स हैं। बताया जाता है कि दो दिसंबर को नर्स ने बैंक में नोट जमा करने को छुट्टी मांगी तो नर्सिंग होम के स्वामी डा. कुशल पाल ने खुद नोट बदलने की बात कही। 

इस पर नर्स ने 500 के 100 और एक हजार के 30 नोट डॉक्टर को दे दिए। आरोप है कि कई बार नोट मांगे तो नहीं मिले। डॉक्टर  ने 21 दिसंबर को शाम चार बजे नोट देने की बात कही। नर्स रुपये लेने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर कोई बचाने तक नहीं आया

आरोप है कि यहां पर डॉक्टर, उसके जीजा प्रमोद, नौकर रुपकिशोर और श्रीकृष्ण उपाध्याय ने उसे पकड़ लिया। चारों ने मिलकर दुराचार किया। शोर मचाने पर कोई बचाने तक नहीं आया। वारदात के बाद जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर फरह पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की पड़ताल की गई। 

गुरुवार को पीड़िता पुलिस लाइन पहुंच गई और यहां हंगामा काटा। इसके बाद पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजा। चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। प्रभारी निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें