फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम से सरेराह किडनैप कर युवती से दिल्ली में रेप, खुद को बचाने के लिए तीसरी मंजिल से कूदी

Fri, 23 Dec 2016 01:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम से अपहरण कर दिल्ली के द्वारका इलाके में ब्यूटीशियन युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। खुद को बचाने के लिए युवती तीसरी मंजिल से कूद गई, जिससे कूल्हे आदि टूट गए हैं। युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात भी कही जा रही है। पुलिस ने मामला दर्जकर दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुनीता (21, बदला हुआ नाम) गुरुग्राम में रहती है। नोटबंदी के कारण ब्यूटी पॉर्लर में काम ठप है। बुधवार को वह एटीएम से पैसे निकालने जा रही थी।

जब वह गुरुग्राम बस स्टैंड के नजदीक एसबीआई बैंक के पास से गुजर रही थी तभी सुनील व हिम्मत ने उसे नशीला पदार्थ सूंघा दिया। इसके बाद उसे सुनील की टैक्सी में डालकर द्वारका के हरी विहार इलाके में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे ले आए।
विज्ञापन

युवती के पीछे आरोपी भी कूदने के चक्कर में शाफ्ट में ग‌िरा

rape - फोटो : daily mail
यहां एक कमरे में छोड़कर सुनील किसी सवारी को छोड़ने चला गया। इस बीच हिम्मत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती नशे की हालत में थी। जब उसे होश आया तो उसे लगा कि उसके साथ गलत हुआ है। वह खुद को बचाने के लिए तीसरी मंजिल से शॉफ्ट वाली जगह से नीचे कूद गई। युवती के पीछे भागते हुए हिम्मत भी तीसरी मंजिल से नीचे शॉफ्ट में गिर गया।

मकान मालिक रूपचंद ने इसकी सूचना रात आठ बजकर छह मिनट पर पुलिस को दी। सूचना के बाद द्वारका (नार्थ) थानाध्यक्ष जसमोहिंदर चौधरी अपने स्टाफ एसआई रतन सिंह, हवलदार अनिल आदि के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।

सुनीता व हिम्मत को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया। सुनीता को कूल्हे समेत कई जगह पर फ्रेक्चर आया है। मेडिकल जांच में सुनीता के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।

पुलिस ने फिलहाल दुष्कर्म का मामला दर्ज कर हिम्मत व सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी महेंद्रगढ़, हरियाणा के रहने वाले हैं। सुनील (24) टैक्सी चलाता था, जबकि हिम्मत (22) मानेसर में कार्यक्रम आयोजित करने का काम करता था।
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म को लेकर भी जांच की जा रही है

gangrape
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस बात की जांच की जा रही है कि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म तो नहीं हुआ। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती सदमे में है। साथ ही युवती नशे की हालत में भी है। पूरी तरह होश आने के बाद ही उसके बयान लिए जाएंगे। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

सुनील के दोस्त का कमरा था
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिस कमरे में युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है वह कमरा सुनील के दोस्त नितिन का था। सुनील यहां आता-जाता रहता था। यह मकान रूपचंद नामक व्यक्ति का है। युवती को इस कमरे में हिम्मत के साथ लेकर आया था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि सुनील और नितिन की क्या भूमिका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें