किशोरी घर से ननिहाल जाने के लिए निकली थी। सड़क पर वाहन का इंतजार कर रही थी इसी बीच बाइक सवार दो लोगों ने उसे लिफ्ट दिया और फिर हुआ ऐसा कुछ जिससे तबाह हो गई उसकी जिंदगी।
कासिमपुर से बाइक पर लिफ्ट देकर हाथरस के दो युवकों ने किशोरी को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया। मंगलवार तड़के आरोपी बाइक पर बैठा कर किशोरी को कहीं ले जा रहे थे कि रेलवे रोड पर किशोरी ने शोर मचा दिया।
यह सुनकर एकत्रित हुई भीड़ ने आरोपियों को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपियों के दूसरे संप्रदाय से होने की खबर पाकर निवर्तमान मेयर सहित अन्य भाजपाई भी पहुंच गए। बाद में दोनों आरोपियों को तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें- दूसरे समुदाय के युवक के साथ घूमने गई छात्रा मिली बेहोश, गैंगरेप की आशंका
वाकया मंगलवार तड़के करीब छह बजे का है। जब रेलवे रोड पर दो युवकों के बीच में बाइक पर सवार एक किशोरी ने शोर मचाया तो राहगीर व स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। किशोरी ने आरोप लगाया कि दोनों युवक उसे अगवाकर ले जा रहे हैं। बस फिर क्या था, लोगों ने उन दोनों युवकों को दबोच लिया और सूचना देहलीगेट पुलिस को दे दी।
देहलीगेट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। तभी पता चला कि किशोरी कासिमपुर की है और आरोपी दूसरे संप्रदाय के हैं। इस पर देहलीगेट थाने में भाजपा नेता एकत्रित हो गए, जहां से किशोरी को महिला थाने ले जाया गया।
- फोटो : सांकेतिक चित्र
महिला थाने में भाजपा नेता कृष्णा गुप्ता व निवर्तमान मेयर शकुंतला भारती को किशोरी ने बताया कि वह कासिमपुर से सोमवार को हाथरस अपनी ननिहाल जाने के लिए सड़क पर खड़ी थी, तभी उन दोनों युवकों ने कहा कि वह हाथरस जा रहे हैं, उसे छोड़ देंगे। वह उनके झांसे में आ गई और उनकी बाइक पर सवार हो गई।
इसके बाद दोनों ने नशीला रूमाल सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया। जब उसे होश आया तो वह ऊपरकोट इलाके में एक कमरे में थी। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके बाद तड़के ऊपरकोट से उसे फफाला की ओर ले जाया जा रहा था, तभी किशोरी के शोर मचाने पर दोनों युवक पकड़ लिए गए।
ये भी पढ़ें- तीन युवकों ने किया नाबालिग से गैंगरेप, फिर कुएं में बंद कर किया ऐसा काम सब रह गए हैरान
एसओ देहली गेट अनुज कुमार ने बताया कि, किशोरी की तहरीर के आधार पर देहलीगेट थाने में सोहेल पुत्र शाबुद्दीन, इमरान पुत्र रफीक, हाथरस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बाद में किशोरी के परिजनों को बुला लिया गया।