फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से बलात्कार के बाद टब में डुबोकर कर दी उसकी हत्या

Fri, 24 Aug 2018 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र के भिवंडी में अज्ञात लोगों ने 14 साल की किशोरी की उसके घर में बलात्कार करने के बाद हत्या कर दी। ठाणे पुलिस की पीआरओ सुखदा नरकार ने बताया कि भिवंडी में गुरुवार दोपहर जब यह घटना हुई उस समय वह अपने घर पर अकेली थी। उन्होंने बताया कि आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोषियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


बहरहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि इस अपराध में कितने लोग शामिल हैं। घटना का तब पता चला जब पीड़िता की बड़ी बहन शाम को घर लौटी। नरकार ने बताया कि आरोपी घर में तब घुसे जब वह अकेली थी और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उन्होंने लड़की की बुरी तरह पिटाई की और उसे पानी के एक टब में डुबो दिया।

उन्होंने बताया कि जब पीड़िता की बड़ी बहन घर लौटी तो वह अपने बहन को मृत देखकर स्तब्ध रह गई। माता-पिता के लौटने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। नरकार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और उसके आधार पर पुलिस ने नरपोली पुलिस थाने में देर रात को अज्ञात लोगों के खिलाफ बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें