गणेश उत्सव के चल रहे दिनों के बीच मुंबई पुलिस ने एक बड़े मोबाइल चोर गैंग को अपने शिकंजे में लिया है। गैंग लोकप्रिय लालबाग के राजा के पंडाल में गणेश चतुर्थी वाले दिन भीड़ में बड़ा हाथ साफ करने की फिराक में था। गैंग में 6 लोग हैं जो वाराणसी से हर साल मुंबई में चोरी करने आते हैं। बता दें कि 5 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी।
पढ़ें यूपी से दबोचे चोर, 15 लाख के स्मार्टफोन बरामद
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गये सभी 6 युवक हैं, जिनमें रहमान 20, मो.हसन पठान उर्फ शेरू 25, नियात खान 27, मुबारक अंसारी 26, फिजुलुर हसन 29 और इकराम अंसारी 20 शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि ये गैंग 24 अगस्त को वाराणसी से मुंबई आया था और दादर के एक गेस्टहाउस को 10 दिन के लिए बुक किया था। इन दस दिनों के दौरान गैंग गणेश उत्सव में शामिल हो श्रद्धालुओं के मोबाइल चुराने वाले थें।
पुलिस के अनुसार, गैंग का हर दिन 100 मोबाइल चुराने का टारगेट था। गैंग का चोरी करने का समय सुबह 8 से शुरू होकर शाम 5 बजे खत्म होता था। पुलिस ने गैंग के पास से एक लाख रुपये तक के 10 मोबाइल, वालेट और पर्स बरामद किए हैं।
गौरतलब है कि गैंग का भांडा मुंबई आने के अगले दिन ही फूट गया। दरअसल, 25 अगस्त को गैंग के दो सदस्य मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़े। इसके बाद पुलिस की एक टीम दादर के गेस्टहाउस पहुंची और गैंग के बाकी के सदस्यों को गिरफ्तार किया।
पढ़ें:चोरी की योजना बनाते तीन गिरफ्तार, सात मोबाइल भी बरामद
पुलिस की पूछ्ताछ के बाद गैंग ने बताया कि मुंबई के अलावा पूरे देश में वे भीड़भाड़ वालें आयोजनों में चोरी करने जाया करते थे। गैंग ने आगे बताया कि वे मुंबई में चोरी करने के लिए हर साल आया करते थे।