फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदों ने रातभर महिला के साथ किया गैंगरेप, मां से भी की हैवानियत की हदें पार

Mon, 27 Nov 2017 12:29 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
एक महिला के साथ गैंगरेप का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरिंदों ने इसके बाद पीड़िता की मां से छेड़छाड़ की। जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन


दिल्ली से सटे गौतमबुद्धनगर के दादरी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव कोट डेरी के नजदीक एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, जबकि उसकी मां के साथ छेड़छाड़ की गई। 

शिकायत मिलने के बाद पुलिस दोनों महिलाओं को घटनास्थल पर लेकर गई। हालांकि अभी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम कोलकाता से मां-बेटी दादरी आई थीं। 
विज्ञापन


उन्हें अपनी मौसी के पास मेरठ जाना था। देर शाम होने पर कोतवाली दादरी क्षेत्र के गांव कोट डेरी में वह एक परिचित के पास पहुंच गईं। वहां रात में कुछ युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके चलते डरी-सहमी मां-बेटी शोर नहीं मचा सकीं। 
विज्ञापन

फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
इसके बाद बेटी से एक युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद दो युवक और आए। उनमें से एक ने बेटी दुष्कर्म किया और मां के साथ छेड़छाड़ की गई। किसी तरह दोनों महिलाओं ने रात कोट डेरी में गुजारी। 

इसके बाद रविवार दोपहर दोनों महिलाएं बादलपुर कोतवाली पहुंचीं और आपबीती पुलिस को सुनाई। बादलपुर पुलिस ने डायल 100 की गाड़ी में दादरी कोतवाली भेजा। पुलिस पीड़िताओं को घटनास्थल पर लेकर गई। 

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने अब तक न तो मामले की रिपोर्ट दर्ज की है, न ही उनका मेडिकल कराया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी निशांक शर्मा का कहना है कि पुलिस मामले जांच में लगी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें