फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः बदमाशों के हौसले बुलंद, गैंगरेप पीड़िता को किडनैप करने ननिहाल तक पहुंच गए आरोपी

Thu, 27 Jul 2017 01:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
अपहरण का प्रयास - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
यूपी में बदमाशों के हौंसले बुलंदी पर हैं। एक के बाद लगातार गैंगरेप और अपहरण की ख़बरों से प्रदेश की बेटियों में खौफ पैदा होने लगा है। इस बार मामला बदायूं के उझानी का है। यहां गैंगरेप के आरोपियों ने पीड़ित युवती को किडनैप करने की कोशिश की। हथियारों के बल पर युवती को जबरन कार में डाल लिया लेकिन युवती के भाई और रिश्तेदारों ने हमलावरों की कार को घेरकर उसको छुड़ाया। खुद को घिरा देख हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक युवती को पिछले साल अगवा कर लिया गया था। उसकी बरामदगी पड़ोसी गांव में राधे के घर से हुई थी। बरामद युवती ने राधे समेत पांच लोगों पर अपहरण कर गैंगरेप करने का आरोप लगाया था। राधे को पुलिस ने उसी दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोप है कि सोमवार शाम को युवती अपने भाई के साथ एक अन्य गांव स्थित ननिहाल में पहुंची।
विज्ञापन

किडनैप करने ननिहाल पहुंच गए !

शाम को कार सवार पांच लोग उसकी ननिहाल में आ धमके। उनके पास देसी असलाह भी थे। उन्होंने गैंगरेप पीड़िता को खींचकर कार में डाल लिया। उसी दौरान युवती के भाई के शोर मचाने पर उसके रिश्तेदार भी घर से बाहर निकल आए। उन्होंने हमलावरों से युवती को छुड़ा लिया। बाद में हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले।     

पुलिस के मुताबिक, युवती के भाई ने देर रात कोतवाली आकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में रोशननगर में दबिश भी दी लेकिन कोई नहीं मिला। युवती के भाई ने पुलिस को दो नाम और बताए। हमलावरों की संख्या पांच थी लेकिन तीन को वह पहचान नहीं पाया। पुलिस ने अपहरण के प्रयास और जानलेवा हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें