यूपी में बदमाशों के हौंसले बुलंदी पर हैं। एक के बाद लगातार गैंगरेप और अपहरण की ख़बरों से प्रदेश की बेटियों में खौफ पैदा होने लगा है। इस बार मामला बदायूं के उझानी का है। यहां गैंगरेप के आरोपियों ने पीड़ित युवती को किडनैप करने की कोशिश की। हथियारों के बल पर युवती को जबरन कार में डाल लिया लेकिन युवती के भाई और रिश्तेदारों ने हमलावरों की कार को घेरकर उसको छुड़ाया। खुद को घिरा देख हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक युवती को पिछले साल अगवा कर लिया गया था। उसकी बरामदगी पड़ोसी गांव में राधे के घर से हुई थी। बरामद युवती ने राधे समेत पांच लोगों पर अपहरण कर गैंगरेप करने का आरोप लगाया था। राधे को पुलिस ने उसी दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोप है कि सोमवार शाम को युवती अपने भाई के साथ एक अन्य गांव स्थित ननिहाल में पहुंची।