एक शिक्षा का मंदिर भी बच्चियों के लिए सुरक्षित नहीं रहा। एक बार फिर से गुरु और शिष्य का रिश्ता शर्मसार हुआ है। 4 साल की मासूम बच्ची के साथ स्कूल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
घटना कोलकाता की है। एक निजी स्कूल में चार साल की एक छात्रा के साथ कथित बलात्कार के बाद शुक्रवार को नाराज अभिभावकों ने स्कूल के बाहर जमकर हंगामा किया और अपने बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठाए।
पढ़ें:- प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा को बहाने से स्कूल बुलाया, फिर बनाया हवस का शिकार
यह घटना बृहस्पतिवार को हुई। पीड़ित छात्रा ने तस्वीरों के जरिए दो पुरुष शिक्षकों की शिनाख्त कर ली है। पुलिस ने इस मामले में स्कूल के नौ शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारियों के साथ यादवपुर थाने में पूछताछ की।
इस घटना का खुलासा बृहस्पतिवार को जीडी बिड़ला सेंटर फार एजूकेशन में पढ़ने वाली उक्त छात्रा के घर लौटने पर हुआ। छात्रा के पिता ने बताया कि बच्ची ने घरवालों को पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शारीरिक शिक्षा विभाग के एक शिक्षक ने बच्ची को टायलेट में ले जाकर उसके साथ यह गंदी हरकत की।