फिल्म में रोल दिलाने के नाम पर न सिर्फ मॉडल को शराब पिलाई गई, बल्कि चार लोगों ने कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप भी किया। जानिए उसके बाद आरोपियों ने क्या किया।
घटना देश की राजधानी दिल्ली के सरोजिनी नगर में हुई। पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोपियों ने पीड़िता को रविवार शाम से मंगलवार रात तक बंधक बनाकर रखा था।
पढ़ें:- भोजपुरी एल्बम में काम कर चुकी मॉडल से हुआ गैंगरेप, हो गई ऐसी हालत
मंगलवार रात को युवती ने किसी तरह 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके से उसे मुक्त करा लिया गया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। सरोजनी नगर थाना पुलिस ने दो आरोपियों सतीश और जग्गी को गिरफ्तार कर लिया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता रीमा (18, बदला हुआ नाम) दक्षिण-पूर्व जिले में रहती है और भोजपुरी गीतों के एल्बम में काम करती है। रीमा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सफदरजंग एनक्लेव स्थित अनंतराम डेयरी में रहने वाले सतीश (48) से कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात हुई थी।
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
सतीश ने एक फिल्म डायरेक्टर से परिचय होने की बात कहकर उसे रोल दिलवाने का भरोसा दिलाया था। इसके बाद दोनों की फोन पर बात होने लगी। सतीश ने 24 दिसंबर की शाम रीमा को वसंत कुंज के एक मॉल के पास मिलने बुलाया।
पढ़ें:- लकड़ी लेने बाग में गई थी विवाहिता, दो पड़ोसियों ने झाड़ियों में ले जाकर किया गैंगरेप
वहां से वह रीमा को अपने घर ले आया। आरोप है कि वहां सतीश ने उसे जबरदस्ती शराब पिला दी। इसके बाद उसने और अन्य लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसे 26 दिसंबर की रात तक बंधक बनाकर रखा।
मंगलवार की रात 12:30 बजे किसी तरह रीमा के हाथ एक फोन लग गया और उसने 100 नंबर पर पुलिस को बंधक बनाकर रखने व दुष्कर्म करने की सूचना दी। पुलिस ने सतीश और उसके नौकर जग्गी को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।