दरअसल, आरोपी बच्ची के पिता का दोस्त है और वह उस रात उनके घर में ही ठहरा हुआ था। इस दौरान घर में बच्ची के माता-पिता और उसका मामा भी मौजूद था। बच्ची के मामा ने बताया कि उस रात जीजा और उनके दोस्त की किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। मौके पर पुलिस भी आई, लेकिन मामले को शांत करके चली गई।
इसके बाद रात में करीब 3 बजे बच्ची रोने लगी, तो मां ने उसे दूध पिलाकर फिर सुला दिया। इस बीच पिता का दोस्त करीब 4.45 बजे उठा और बच्ची को कंधे पर लगाकर वहां से ले गया। यहां से वो श्रीनाथ मार्केट बच्ची को ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मासूम पर जमीन पर पटक पटककर मार दिया।
सिरफिरा लाश को ठिकाने लगाने के लिए एक बिल्डिंग की बेसमेंट में जाने लगा, लेकिन वहां ताला लगा हुआ था। उसने ऊपर से ही बच्ची की लाश को अंदर फेंक दिया और वहां से फरार हो गया। मामा ने बताया कि जब बहन की करीब 5 बजे आंख खुली तो बच्ची अपनी जगह पर नहीं थी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
जानकारी मिलने पर बच्ची के मामा ने उसकी पहचान की और माता-पिता को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ गंभीर कार्रवाई का वादा भी किया है।