उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में एक पूर्व सांसद के बेटे ने फायरिंग करके तीन लोगों को घायल कर दिया। इलाहाबाद के कैंट में म्योराबाद पेट्रोल पंप के पास गुरुवार दोपहर पूर्व सांसद के बेटे ने अपने साथियों के साथ जमकर बवाल काटा। चाय की दुकान पर बैठे सीएमपी डिग्री कॉलेज के छात्रनेता और उसके साथी पर हमला बोल दिया।
लात-घूंसों से युवक को पिटते देख आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। फायरिंग में छात्रनेता समेत दो लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस पूर्व सांसद के बेटे और एक अन्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। शिवकुटी में मेंहदौरी निवासी अमित सिंह सीएमपी डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ का चुनाव लड़ चुका है।
गुरुवार दोपहर वह अपने एक साथी के साथ म्योराबाद पेट्रोल पंप के पास खड़ा था। तभी म्योराबाद निवासी एक पूर्व सांसद का बेटा शिवांग अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और अमित से भिड़ गया।