तिहाड़ में कैद बाहुबली शहाबुद्दीन ने जेल अधिकारियों के सामने मांग रखी है। उनका कहना है कि जेल में 24 घंटे अकेलापन सहना पड़ता है, कम से कम एक टीवी लगवा दिया जाए, जिससे उनका समय कट जाए। बता दें कि शहाबुद्दीन को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद बिहार की सिवान जेल से यहां तिहाड़ में शिफ्ट किया गया है।
मीडिया की खबरों के मुताबिक शहाबुद्दी को जेल में हाई सिक्योरिटी में बंद किया गया है, जहां वे न किसी से मिल पात हैं और न ही बात कर पाते हैं। इतना ही नहीं पड़ोस में रहने वाले कैदियों को टीवी दिया गया। इनक सेल से दिन-रात गानों की आवाजें आती हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए उन्हें भी सेल में टीवी मुहैया कराया जाए।
बताया जा रहा है कि शहाबुद्दीन के आस-पास अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को भी रखा गया है। शहाबुद्दीन की शिकायत है कि उसे भी टीवी दिया गया है। सूत्रों की माने तो शहाबुद्दीन को तिहाड़ जेल नंबर एक में रखा गया है, जहां सिर्फ एक ही कैदी को ही रखा जाता है। सेल की सुरक्षा में कोई कोताही न बरती जाए इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। इस जेल की सुरक्षा में तमिलनाडू स्पेशल पुलिस के जवानों को लगाया गया है।