फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबईः शराब का गिलास गिराने की सजा- चाकुओं से गोद कर मार डाला

Sun, 17 Sep 2017 02:08 PM IST
amarujala.com, Presented by: अरविंद
विज्ञापन
Crime
विज्ञापन
ठाणे जिले की कल्याण सिटी में कुछ बदमाशों ने एक बिल्डर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृत बिल्डर रेस्ट्रोरेंट में अपने दोस्त के साथ गया था। बिल्डर की शराब के गिलास गिर जाने से पास में बैठे चार बदमाशों से कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन


बिल्डर की मौके पर ही मौत हो गई और उसका दोस्त घायल होने के चलते अस्पताल में भर्ती है। मृत प्रेमचंद गजारे के दोस्त गौरव भौसले ने पुलिस को बताया कि रेस्ट्रोरेंट में उनकी बगल वाली बेंच पर पांच लोग बैठे हुए थे।

शराब का गिलास गिरने को लेकर हुआ झगड़ा

प्रतीकात्मक तस्वीर
गजारे वॉशरूम जाने के लिए जैसे ही निकला तो आरोपियों की टेबल पर रखा शराब का गिलास उसके टेबल से टकराने से नीचे गिरकर टूट गया। जिसके बाद गजारे की उन बदमाशों से कहासुनी हो गई और वे एक-दूजे को गाली-गलौज करने लगे।

लड़ाई शांत होने के बाद पांचों आरोपी रेस्ट्रोरेंट के बाहर चुपके से गजारे और भौसले का इंतजार करने लगे। भौसले ने बताया कि उनके बाहर आते ही पांचों आरोपी फिर से गजारे को गाली देने लगे। उन आरोपियों में से एक के पास चाकू था और उसने चाकू को गजारे के पेट से आर-पार कर दिया। गजारे की मौके पर ही मौत हो गई।  वहीं, भौसले को बीच-बचाव में कई चोंटे आईं और वह चेंबुर के एक निजि अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

पांच के खिलाफ मामला दर्ज

Crime
घटना की सूचना मिलने पर कोल्सेवाड़ी पुलिस घटनास्थल पहुंची और पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। इस मामले में दो आरोपी भावेश और अक्षय पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।

पुलिस बाकी के तीन आरोपियों की भी तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि पांचों आरोपी उल्लास नगर, अंबिव्ली और आधरवाड़ी के रहने वाले हैं। उन पांचों आरोपियों के नाम भावेश पाटिल, जयेश पाटिल, अक्षय तिरोडकर, विशाल जेडे है। लेकिन एक आरोपी की अभी कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

गजारे कल्याण में लक्ष्मीबोग का रहने वाला था। वहां वह अपने माता-पिता, पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। गजारे एक छोटा-मोटा बिल्डर था और पूरे घर का खर्च उसके ही सिर पर था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें