अहमदाबाद पुलिस ने 50 साल के एक आदमी को ब्लैकमेल करने और धोखा देने के आरोप में तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया है। इन लड़कियों के ऊपर आरोप है कि इन्होंने एक 50 वर्षीय व्यक्ति को शादी का प्रस्ताव देकर फंसाया। फिर उसको बेहोश करके उसके साथ आपत्तिजनक हालात में फोटो खीचें और इस फोटो के दम पर उसे ब्लैकमेल करने लगी। व्यक्ति का नाम परसोतम मार्विया है। लड़कियों ने परसोतम को धमकी दी कि वह उन्हें 25 लाख रुपये दे वर्ना वे उसकी फोटो को सार्वजनिक कर देंगी।
राजकोट निवासी, परसोतम मार्विया ने परेशान होकर इस संदर्भ में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने तीनों लड़कियों, मंजुला उर्फ मोना वघेला(37 वर्षीय), डेजी मकवान(45 वर्षीय), और शीला क्रिश्चियन(54 वर्षीय) को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया, "परसोतम की पत्नी साढ़े तीन साल पहले गुजर गयी थी। उसको पांच बेटियां और दो बेटे थे। इनकी देखभाल के लिए उसने दुबारा शादी करने की योजना बनाई। उसे एक दिन शीला का फोन आया। शीला ने उससे कहा कि वह उसके लिए सही लड़की ढूढ़ देगी, लेकिन उसे लड़की देखने अहमदाबाद आना होगा।"
"शीला ने परसोतम को अहमदाबाद में मंजुला से मिलवाया। परसोतम को मंजुला पंसंद नहीं आयी और वह राजकोट वापस आ गया। दो दिन बाद मंजुला ने परसोतम को फोन करके कहा कि उलको उससे प्यार हो गया है और अगर वह उससे शादी नहीं करेगा तो वह आत्महत्या कर लेगी, जिसका इल्जाम उसके ऊपर आएगा।"
परसोतम डर कर दुबारा मंजुला से मिलने अहमदाबाद गया। मंजुला ने वहां उसे पानी पिने को दिया जिसे पीते ही वो बेहोश हो गया। जब उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि मंजुला वहां नहीं है और उसके पैसे, गले की सोने की चेन, घड़ी सब गायब थे।
कुछ दिनों के बाद परसोतम को दुबारा फोन आया और उसे बताया कि उन्होंने उसकी आपत्तिजनक हालात में फोटो खीचें है। और अगर वो इन्हें 25 लाख रुपये नहीं देंगे तो वह इन फोटो को सार्वजनिक कर देंगी।