फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी ने महिलाकर्मी को फाइल के बहाने घर बुलाया, नशीली चाय पिलाकर किया रेप

Sun, 07 Jan 2018 10:27 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
एक महिला कर्मचारी को अधिकारी ने अपने आवास बुलाया, यहां नशीली चाय पिलाकर उसका रेप किया और वीडियो बना ली। जानिए फिर क्या हुआ
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले की है। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के खिलाफ विभाग की एक महिला कर्मी के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। केस राज्य महिला आयोग की सदस्य की ओर से दिए गए निर्देश पर दर्ज किया गया है।

पढ़ें:- टैक्सी चालक ने 100 से ज्यादा महिलाओं से किया रेप, सजा मिली केवल 8 साल
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि वह जून 2017 तक संतकबीरनगर जिले में चकबंदी विभाग में लिपिक पद पर कार्यरत थी। बंदोबस्त अधिकारी विक्रमादित्य वर्मा काम के बहाने अपने घर व कार्यालय पर बुलाते रहते थे। चार मई 2017 की शाम को विक्रमादित्य ने उसे कुछ फाइलों के बारे में पूछताछ करने के लिए अपने आवास पर बुलाया। 

घंटों बैठाए रखने के बाद उसे नशीली चाय पिला दी। रात दस बजे के बाद होश आने पर उसने खुद को निर्वस्त्र पाया। आरोप है कि विक्रमादित्य ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था, जिसे इंटनेट पर डालने की धमकी देकर कई बार उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन

आरोप है कि 24 मई 2017 की रात 11 बजे के करीब विक्रमादित्य वर्मा ने महिला को फोन करके अपने आवास पर बुलाया। महिला के पति को मामले की सूचना देने की बात कहने पर उन्होंने फोन रख दिया और नाराज होकर उसका तबादला बस्ती करा दिया। 

पढ़ें:- नाना ने किया बच्ची से रेप, पिता की करतूत छिपाने के लिए मां ने पार की हदें

आरोप है कि दस नवंबर को बस्ती से ड्यूटी करने के बाद वह अपने पति के साथ शाम पांच बजे विक्रमादित्य वर्मा के आवासीय कार्यालय पर गई तो उन्होंने पति को कार्यालय से बाहर कर उसके साथ मनमानी करने लगे। पति ने किसी तरह उसे बचाया। 

दूसरी ओर बंदोबस्त अधिकारी विक्रमादित्य वर्मा का कहना है कि आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं। महिला कर्मी अपने पति के साथ दस नवंबर को उनके सरकारी आवास में घुस कर उन्हें मारापीटा था। इस मामले में उन्होंने दोनों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी। उसी आरोप में बस्ती में तैनात वह महिला कर्मी निलंबित कर दी गई थी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें