फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा खेला करोड़ों में और पिता पिला रहा बस अड्डे पर पानी, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Fri, 17 Feb 2017 12:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
वेब वर्क कंपनी की 350 करोड़ की ठगी के मामले में आरोपी संदेश वर्मा की माली हालत बेहद खराब है। संदेश का पिता बरला के बस अड्डे पर पानी पिलाकर अपनी गुजर-बसर कर रहा है। उनका गांव में एक छोटा सा मकान है। नोएडा पुलिस की जांच में मेरठ अनुराग गर्ग के साथ बरला के मूल निवासी संदेश वर्मा का नाम भी सामने आया था। पिता अपने बेटे संदेश की कारगुजारियों से अंजान हैं।       
विज्ञापन


ऑनलाइन करोड़ों की ठगी के खुलासे के तार जिले के बरला गांव से भी जुड़े हैं। करीब दो लाख लोगों से 350 करोड़ रुपयों की ठगी के आरोपों में घिरी वेब वर्क और एड्स बुक कंपनी नोएडा पुलिस सील कर चुकी है। सीसीटीवी फुटेज और कागजों की जांच-पड़ताल के बाद कंपनी के निदेशक अनुराग गर्ग और आदेश वर्मा के बीच करोड़ों का लेनदेन किया गया है। 

सेक्टर 20 कोतवाली में वेब वर्क कंपनी के खिलाफ प्रदेश के कई जिलों से ठगी का फर्जीवाड़ा करने की शिकायतें मिली है। एजेंटों के जरिए ऑनलाइन लाइक कराने के नाम पर निवेशकों को कंपनी से जोड़ा गया था। जैसे-जैसे ठगी की परतें खुल रही है उसकी जांच में मेरठ और मुजफ्फरनगर के भी कई सक्रिय एजेंट सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी पिलाने के बदले नसीब होती है चाय 

छपार थाने के गांव बरला निवासी संदेश वर्मा पुत्र सुशील वर्मा की भागेदारी की जांच में पुलिस जुटी है। गांव में संदेश के परिवार की माली हालत अच्छी नहीं है। गांव के बीच में एक छोटा सा मकान है। संदेश का पिता  सुशील वर्मा दिल्ली-दून हाईवे पर बरला बस अड्डे पर वाहनों में बैठी सवारियों को पानी पिलाकर गुजर-बसर कर रहा है। 

मुफलिसी की हालत यह है कि बस अड्डे के दुकानदारों को पानी पिलाने के बदले उसे चाय नसीब होती है। बातचीत में पिता ने बताया कि वह सालों से बस अड्डे पर ही काम कर रहा है। दो बेटे हैं, जिसमें संदेश वर्मा बड़ा है। जो अपने परिवार सहित दिल्ली में रहता है। उसका गांव में कभी कभार ही आना-जाना होता है। 

छोटा बेटा आदेश वर्मा बसेड़ा में सुनार की दुकान करता है। वेबवर्क कंपनी में ठगी की उसे कोई जानकारी नहीं है। उसे अखबारों से ही जानकारी मिली है। संदेश वर्मा दिल्ली में क्या करता है, इस बारे में मिलने पर वह कोई बात नहीं करता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें