फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में लाठी-डंडों से पीटकर किसान को उतारा मौत के घाट

Sun, 10 Sep 2017 02:56 PM IST
amarujala.com, Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
संतकबीरनगर के धनघटा इलाके से एक किसान की लाठी-डंडों व सरिया से पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बीच बचाव करने में उसकी पत्नी भी गंभीर रूप से जख्मी हुई है। दरअसल, मामला कनैला गांव का है। मामले में पांच नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या व मारपीट करने का केस दर्ज कर किया गया है । इसके साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी लिया है। 
विज्ञापन


लक्ष्मी पुत्री रामचेत का आरोप है कि उसके पिता रात में गोभी के पौधे लेकर घर लौट रहे थे। उसी दौरान रास्ते में घात लगाए लोगों ने उन पर हमला कर दिया। वे जब तक शोर मचाते तब तक लाठी-डंडे व लोहे की सरिया से प्रहार कर उन्हें अधमरा कर दिया। पिता को पिटता देखकर मां गुलईचा देवी बीच बचाव को पहुंची तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिए। उसने 100 नंबर पर फोन करने के लिए कई लोगों से गुहार लगाई लेकिन किसी ने नहीं सुना। 

पढ़ें- ममेरी बहन से शादी के लिए नहीं माना परिवार तो गोली मारकर की हत्या

किसी तरह सूचना देने पर एंबुलेंस पहुंची और वह पिता व मां को सीएचसी मलौली ले गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसके पिता रामचेत (45) की मौत हो गई। जबकि उसकी मां का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घायल गुलईचा देवी का कहना है कि गांव के सुदामा ने चुनाव लड़ा था, जिसमें उनको वोट नहीं दिया था। जिससे वे खुन्नस खाए हुए थे। मौका पाते ही उन्होंने मारा पीटा।
विज्ञापन


 एसओ प्रदीप सिंह का कहना है कि इस मामले में सुदामा समेत पांच नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या व मारपीट का केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश और प्रधानी चुनाव को लेकर रामचेत से गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से यह घटना हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें